फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students shined in state level competition

Yamuna Nagar News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Students shined in state level competition
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में चल रही राज्यस्तरीय दो दिवसीय विद्यार्थी विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशालय से आई कार्यक्रम अधिकारी पूनम अहलावत, अमनदीप कौर और जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर विभिन्न कुरीतियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं को स्पष्ट करने में विद्यार्थी पूर्णतया सफल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अनामिका व खेमलाल ने किया। इस दौरान निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, पेंटिंग, नाटिका, वाद-विवाद, कविता पाठ, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, प्रश्नोत्तरी, डाक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में प्रदेश के छह मंडल के अंतर्गत 22 जिलों के 720 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में स्किट में प्रधानाचार्य उमेश खरबंदा, सहायक प्रो. डॉ. गुरुशरण कौर, अधिवक्ता दीक्षा, निबंध लेखन में प्राचार्य अशोक धीमान, अधिवक्ता अनूप कोठियाल, डॉ. लवलीराज, नारा लेखन में प्रार्या ममता धीमान, विकास वालिया, पीपीपी में प्राचार्य मोहम्मद जावेद, राकेश धीमान, अधिवक्ता पुनीत, ऑन सपोट पेंटिग में प्राचार्या मीनाक्षी, भाषण में प्राचार्य रघुवीर, महासिंह मलिक, डॉ. दीपक घई, कविता पाठ में प्राचार्य हुक्म, अधिवक्ता अनिता कुमारी, वाद-विवाद में प्राचार्य रोहताश, अधिवक्ता राखी वर्मा, प्रश्नोत्तरी में प्राचार्य सर्वोदय गोयल, अधिवक्ता रविंद्र राणा, डाॅक्यूमेंट्री फिल्म में प्राचार्य नरेंद्र कुमार, अधिवक्ता प्रवीण कुमार, सहायक प्रोफेसर सीमा शामिल रहे।
इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को आठ हजार रुपये और तृतीय विजेता को सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर डीएसएस विशाल सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में प्राचार्य व प्रवक्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया।
समस्या निदान कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक राणा, प्राचार्य मोहम्मद सलीम, अमित बंसल, मीडिया कमेटी में डॉ. उमेश प्रताप वत्स, अर्जुन गुप्ता, अनुशासन समिति में डीओसी स्काउट्स संदीप आदि ने व्यवस्था संभाली।


इस प्रकार रहे परिणाम

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम कुरुक्षेत्र, द्वितीय रोहतक और तृतीय स्थान पर रेवाड़ी रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पानीपत, द्वितीय सिरसा व तृतीय स्थान पर गुरुग्राम रहा। ऑन स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम महेंद्रगढ़, द्वितीय पानीपत और तृतीय स्थान पर फतेहाबाद रहा। काव्य पाठ में जींद ने बाजी मारी।

द्वितीय स्थान पर हिसार व तृतीय स्थान पर रोहतक रहा। नाटक मंचन में भिवानी प्रथम रहा। जबकि गुरुग्राम द्वितीय व फतेहाबाद तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में कैथल प्रथम, पानीपत द्वितीय और झज्जर तृतीय रहा। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में प्रथम कैथल, द्वितीय भिवानी और तृतीय स्थान पर कुरुक्षेत्र की टीम रही। डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम कैथल, द्वितीय सोनीपत व तृतीय स्थान पर पलवल की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed