{"_id":"69fceb86ee40dc52840613a5","slug":"students-sensitized-against-drug-abuse-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155688-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देते वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करे और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व में हुआ। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे में जानकारी दी। वहीं नशा मुक्त समाज निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माता-पिता बच्चों को नशा करने के लिए प्रेरित करते।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता के पीछे दौड़ते हुए युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में कर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। नशा करके युवा केवल अपना ही नहीं बल्कि अपने परिवार का भी नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना है तो यह एनबीसी के नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबरों पर दी जा सकती है। सभी के सहयोग से ही नशा प्रवृत्ति को समाप्त किया जा सकता है।