Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students raised awareness about cleanliness through a rally

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रैली से जगाई स्वच्छता की अलख

Sat, 07 Nov 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Students raised awareness about cleanliness through a rally
वार्ड-16 में रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करते विद्यार्थी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की एसबीएम टीम की ओर से वार्ड-16 स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने इलाके में रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित दिवाली मनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को घरों में ही कचरे का पृथक्करण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न डालने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को रिड्यूस, रीयूज और रि-साइकिल के महत्व के बारे में बताते हुए अनावश्यक कचरे को कम करने और उपयोगी वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के एक्सपर्ट आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को दिवाली पर पटाखों का कम से कम इस्तेमाल करने, मिट्टी के दीये जलाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होती है। बच्चे अपने जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाएं और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित दिवाली मनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान बच्चों ने न कचरा फैलाएंगे, न प्लास्टिक अपनाएंगे, स्वच्छ दिवाली मनाएंगे का संदेश देकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed