फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students performed group dance on Sawan song

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने सावन गीत पर किया सामूहिक नृत्य

Wed, 07 Aug 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students performed group dance on Sawan song
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में मंगलवार को हरियाली तीज उत्सव मनाया गया इस दौरान छात्राओं ने आया सावन बड़ा मनभावन पारंपरिक गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अध्यापिका मोनिका सेठी की देखरेख में हुआ। कक्षा 10वीं की छात्रा कोमल ने भाषण से तीज महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही तीज की पौराणिक कथाओं व मान्यताओं के बारे में बताया। छठी की प्रतीक्षा ने काव्य पाठ किया। तीज पर महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां व पारंपरिक परिधान पहन कर समूहों नृत्य करती व लोक गीत गाती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने व झूला झूलने की परंपरा हैं।
विज्ञापन

स्कूल में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में करवाई गई। उप प्रधानाचार्य नीरू शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्व की बधाई दी। प्राचार्य सुमित जिंदल ने बताया कि भारत त्योहारों का देश है और यहां विभिन्न अवसरों पर कई पर्व मनाए जाते हैं। इसी प्रकार सावन शुक्ल पक्ष की तृतीय का यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है। पौराणिक कथा अनुसार भगवान शिव ने मां पार्वती की तपस्या व भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। तभी से तीज का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed