फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students of the city will get gifts

Yamuna Nagar News: शहर के विद्यार्थियों को मिलेगी सौगातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Students of the city will get gifts
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। शहर के विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। अब विद्यार्थियों को पीएमश्री स्कूल में पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। चूंकि सरकार अब शहर में भी पीएमश्री स्कूल खोलने की योजना बना रही है। इसके लिए शहर के स्कूलों की जानकारी मांगी है। जिसके बाद अधिकारियों ने शहर के स्कूलों का निरीक्षण कर ब्योरा तैयार किया है।
इस दौरान जगाधरी वर्कशॉप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ही पीएमश्री के मानकों पर खरा उतरता है। चूंकि पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद स्कूल में कई तरह के बदलाव व नवनिर्माण करवाए जाएंगे। इसके लिए पर्याप्त जगह व मैदान होना जरूरी है। ऐसे में यमुनानगर व जगाधरी शहर के स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद जगाधरी वर्कशॉप स्कूल का नाम फाइनल किया गया है। विभाग की ओर से पीएमश्री स्कूल बनाने के लिए जगाधरी वर्कशॉप स्कूल के नाम से आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा को भी दे दी गई। कैबिनेट मंत्री जिले के स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी व सूची मांगी थी। विभाग की ओर से जगाधरी वर्कशॉप स्कूल का नाम भेजा गया है। यदि सब कुछ सही रहा तो नए सत्र में एक पीएमश्री स्कूल शहर में भी होगा। बता दें कि जिले में कुल 14 पीएमश्री स्कूल हैं। परंतु सभी स्कूल शहर से दूर ग्रामीण श्रेत्रों में खोले गए हैं। ऐसे में शहर के विद्यार्थियों को पीएमश्री स्कूल के लिए काफी दूर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की संख्या भी होगी अच्छी: जगाधरी वर्कशॉप स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिलने से यहां पर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। इस स्कूल खुलने से जगाधरी वर्कशॉप के अलावा मुंडेबरी, कांसापुर, आईटीआई, कैंप, जम्मू काॅलोनी, पुराना हमीदा, यमुनानगर सहित जगाधरी शहर के विद्यार्थियों को लाभ होगा।
इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों की संख्या 20000 से ज्यादा है। अभी शहरी क्षेत्र में केवल दो आदर्श संस्कृति विद्यालय है। एक आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप तो दूसरा जगाधरी के झंडा चौक पर स्थित है। यह दोनों स्कूल शहर की बड़ी आबादी को कवर करते हैं।
आधुनिक तरीके से होगी पढ़ाई: पीएमश्री स्कूल का दर्जा मिलने पर जगाधरी वर्कशॉप स्कूल का विस्तार होगा। यहां पर कई और कमरे व आधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, कंप्यूटर, विज्ञान, फिजिक्स, केमिस्ट्री लैब, पुस्तकालय, कॉमन रूम, स्टाफ रूम इत्यादि का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके लिए जगह की आवश्यकता होगी। इतनी जगह केवल जगाधरी वर्कशॉप स्कूल के पास है। इसलिए शहर के स्कूलों में से केवल जगाधरी वर्कशॉप का नाम भेजा गया है।

उम्मीद है कि नए साल में एक और पीएमश्री स्कूल मिल जाएगा। पीएमश्री स्कूल में आधुनिक व डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करवाई जाती है। वहीं, पढ़ाई के साथ कई तरह की गतिविधियां भी करवाई जाती है। संवाद

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed