फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students of government schools will receive life skills training

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा जीवन कौशल का प्रशिक्षण

Mon, 05 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools will receive life skills training
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ जीवन कौशल के तरीके भी सिखाए जाएंगे। इसके लिए राजकीय विद्यालयों में पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, जैविक खेती इत्यादि की जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 12 विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा।
यह कार्यक्रम हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से करवाया जा रहा है। इसमें माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसके तहत छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए परिषद की ओर से प्रत्येक विद्यालय के लिए 10,000 रुपये का बजट भी जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के छह शिक्षा खंडों से दो-दो कुल 12 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता करना और उन्हें रोजगारोन्मुखी सोच से जोड़ना है। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को हस्तशिल्प, घरेलू उद्योग, कुटीर उद्योग, जैविक खेती इत्यादि व्यवसायिक कौशलों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में किए जा रहे काम और इससे जुड़ा प्रशिक्षण देंगे। इससे विद्यार्थी छोटे स्तर पर स्वरोजगार की संभावनाओं व मांग को समझ सकेंगे। यह जानकारी जीवनभर विद्यार्थियों के काम आने वाली है। इससे वे स्वरोजगार भी शुरू कर सकेंगे। शिविर पांच से नौ जनवरी तक चलेगा।
पांच दिवसीय शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिला रोल मॉडल से लड़कियों का संवाद करवाया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा व जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना है। विभाग का मानना है कि इससे समाज में लड़कियों के प्रति सोच बदलेगी। इसके अलावा जीवन कौशल प्ररिशक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरूक भी किया जाना है।
इसमें खासतौर पर लड़कियों में एनीमिया की बीमारी पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को एचआईवी के बारे में जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक को खत्म करने और इसके विकल्प इत्यादि पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के सुझाव भी लिए जाएंगे। इससे वे प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर होंगे।
इन विद्यालयों में होगा आयोजन

जगाधरी खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भटौली, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर-5 जगाधरी में लगाया जाएगा। व्यासपुर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककड़ौनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर, रादौर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोपराकलां, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बैंडी, छछरौली में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलाचौर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली, सरस्वतीनगर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भंभौली, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर, साढौरा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रामपुर अरैया में शिविर लगाया जाएगा।

विभाग की ओर से विद्यार्थियों को जीवन कौशल का प्रशिक्षण दिया जाना है कि इसके लिए जिलेभर से कुल 12 विद्यालयों का चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए जीवनभर उपयोगी होगा। डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला परियोजना सह-समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed