फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students have three days to select their preferred trade

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों के पास पसंद की ट्रेड भरने के लिए तीन दिन

Mon, 15 Jun 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students have three days to select their preferred trade
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवेदन करते विद्यार्थी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास पसंद की ट्रेड भरने के लिए तीन दिन है। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 16 से 18 जून तक विद्यार्थियों की पसंद भरी जाएगी। विद्यार्थी यह पसंद 16 जून सुबह दस बजे से 18 जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक भर सकेंगे। इसके तुरंत बाद 19 जून को सीट अलॉट कर दी जाएगी।
विभाग की यह प्रक्रिया दो चरण में एक जुलाई तक चलेगी। प्रथम वर्ष के साथ दूसरे वर्ष के लिए भी विद्यार्थियों की काउंसलिंग शुरू होगी। यह काउंसलिंग 15 जून से शुरू होगी। जिले के दो बड़े संस्थानों में दाखिला लेने की विद्यार्थियों में ज्यादा रुझान है। हालांकि अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष आवेदन कम हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थियों का रुझान चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनीकुंड बैराज और सेठ जय प्रकाश बहुतकनीकी संस्थान दामला में ज्यादा है। इस बार राजकीय संस्थान में दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके प्रति विद्यार्थियों को काफी जागरूक व प्रेरित भी किया गया है, ताकि वे यह कोर्स करें। वहीं, नए कोर्स शुगर टेक्नोलॉजी के प्रति विद्यार्थियों का काफी रुझान दिख रहा है। चूंकि प्रदेश भर में एकमात्र चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में यह कोर्स करवाया जा रहा है। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 16 से 18 जून तक विद्यार्थी अपनी पसंद भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 19 जून को सीट अलॉट की जाएगी। वहीं, 22 से 24 जून तक फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। 25 जून को पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 26 जून को शुरू की जाएगी। इसके तहत विद्यार्थी 30 जून रात 11 बजकर 59 मिनट तक पसंद भर सकेंगे।

वंचित रह गए कर सकते हैं आवेदन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एपीआईओ दाखिला लेने के लिए आवेदन करने से पीछे रह गए। उनके पास एक और मौका है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संस्थान में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की कॉपी जमा करवानी होगी। इसके साथ उन्हें एडमिशन फॉर्म भर कर देना होगा। यही नहीं ऑफलाइन आवेदन में भी विद्यार्थी राजकीय संस्थान में शुरू किए नए शुगर टेक्नोलॉजी कोर्स में दाखिला का आवेदन भी कर सकेंगे। इस कोर्स चुनने के लिए विभाग की ओर से ऑफलाइन मोड पर भी छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed