{"_id":"61c381a9eb9db402895cb7bc","slug":"students-gave-the-message-of-conservation-of-rivers-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl936298129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने नदियों के संरक्षण का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने नदियों के संरक्षण का संदेश दिया
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालकर नदियों के संरक्षण का संदेश देते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नदियों के संरक्षण को लेकर बुधवार को सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में 14 हरियाणा बटालियन की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को नदियों का संरक्षण करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम कर्नल अजय पाल कौशिश के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में 15 से 25 दिसंबर तक मनाए जाने वाले नदी उत्सव अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एनसीसी अधिकारी अंजू गंभीर के मार्गदर्शन में कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। विद्यालय से शुरू हुई रैली कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र से होती हुई स्कूल में संपंन हुई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्कूल निदेशक शशि बाटला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरण के विभिन्न तत्वों के प्रति सजग एवं जागरूक बनाता है। प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि नदियां जीवन एवं परमार्थ का अनूठा संयोजन है। निस्वार्थ भाव से कर्मरत रहने का सुंदर प्रतिरूप है। आधुनिक समय में मानव की स्वार्थी प्रवृत्ति ने नदियों का अस्तित्व संकट में डाल दिया है। नदियां पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं। हम सभी की नैतिक व प्राकृतिक जिम्मेदारी बनती है कि नदियों व प्राकृतिक जल स्त्रोतों का संरक्षण किया जाए। इस दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।