फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students gave the message of cleanliness

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 23 Feb 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of cleanliness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए हिंदू कन्या महाविद्यालय जगाधरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर हुए इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, पोस्टर, स्लोगन, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट व अन्य प्रतियोगिताएं हुई। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।
निगम के सीएसआई हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सोशल वर्कर मनमोहन सिंह व मीनू चसपाल आदि ने छात्राओं को सॉलिड वेस्ट एक्ट के बारे में बताया। शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, खुले में कचरा न डालने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने, रसोई वेस्ट से खाद तैयार करने, पुराने कपड़ों से थैले बनाकर बाजार से सामान लाने में इस्तेमाल करने समेत विभिन्न जागरूक संदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को कहा कि वे लोगों को समझाए कि पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें, बाजार से सामान खरीदने को घर से थैला लेकर आए, स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है। रियूज, रिसाइकल को अपनाकर पर्यावरण में सहयोग दें। सफाई की आदत डाले, कचरा कूड़ेदान में ही डाले। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मोनिका खुराना ने की। निधि सैनी एवं डाॅ. स्वाती गेरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed