फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students flock to colleges for admission

Yamuna Nagar News: दाखिले के लिए कॉलेजों में उमड़े विद्यार्थी

Sun, 07 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Students flock to colleges for admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्नातक में दाखिला लेने के लिए पहली मेरिट लिस्ट देर शाम जारी हुई। इस पर शनिवार को दाखिला लेने के लिए कॉलेज में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। इस बार भी प्रवेश के लिए मेरिट सूची काफी हाई रही। ऐसा पहली बार हुआ है कि यूजी कोर्स की मेरिट लिस्ट आईटीआई से नीचे रही। यूजी कोर्स की मेरिट 101 और आईटीआई की मेरिट 105 प्रतिशत रही।
वहीं शनिवार को प्रबंधन की ओर से कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। सुबह पहुंचे विद्यार्थियों ने लिस्ट में अपना नाम देखा। वहीं उनके मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा गया। पहले दिन कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के कॉलेजों में रही। इसके अलावा राजकीय कॉलेज छछरौली, राजकीय कॉलेज आहड़वाला में भी काफी विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार पांच से नौ जुलाई तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच कर दाखिला दिया जाना है। सूची देरी से जारी होने के कारण एक दिन बेकार चला गया। वहीं दूसरे दिन विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे, लेकिन पोर्टल ने पूरी तरह साथ नहीं दिया। इस दौरान पोर्टल कई बार बीच में अटका। इससे प्रक्रिया में काफी समय लगेगा और इसके लिए इंतजार करना पड़ा। जिले में पांच राजकीय सहित 10 एडेड एवं निजी कॉलेज हैं। जिनमें करीब नौ हजार सीटें हैं। वहीं करीब 12500 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किस कॉलेज में कितनी रही कट ऑफ लिस्ट

डीएवी गर्ल्स कॉलेज
बीकॉम जनरल 101
बीए 99.2
बी.कॉम बैंकिंग 99
बीसीए 99
बीए अर्थशास्त्र कॉमर्स 93.8
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 86.8
बीए मनोविज्ञान 95.2
बीए इन जनसंचार 84.4
बीएससी मैथ ऑनर्स 98.8

हिंदू गर्ल्स कॉलेज
बीए 98.6
बीसीए 96.4
बी.कॉम 95
बीएससी 80
बीएससी होम साइंस 89

महाराजा अग्रसेन कॉलेज
बी.कॉम टैक्स 98
बी.कॉम जनरल 96.8
बीए 91
बी.कॉम इंश्योरेंस 85
बी.कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 83
बीसीए 83
बीबीए 83

राजकीय कॉलेज आहड़वाला

बीसीए 71.6
बीएससी फिजिकल साइंस 62.8
बी.कॉम 59
बीकॉम सीएवी 54
बीए 34

पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। पोर्टल भी सही काम कर रहा है। पहला दिन होने के कारण ट्रैफिक ज्यादा होता है। जिस कारण पोर्टल में थोड़ी परेशानी आती है। नौ जुलाई तक पहले चरण की प्रक्रिया चलेगी। - संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य, छछरौली काॅलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed