फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students explained the harms of consuming tobacco through their speeches

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने भाषण से बताएं तंबाकू खाने के नुकसान

Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students explained the harms of consuming tobacco through their speeches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी और यूथ रेडक्रॉस इकाई की ओर से शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान इसी विषय पर विद्यार्थियों की भाषण और वाद- विवाद का प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने भाषण में तंबाकू खाने से होने वाले नुकसान बताए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार व यूथ रेडक्राॅस इकाई प्रभारी प्रो. सतबीर सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। एनसीसी कैडेट मुस्कान ने भाषण से बताया कि तंबाकू सेवन से प्रतिवर्ष लाखों लोग कैंसर, हृदय रोग, सांस सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। तंबाकू से जानलेवा रोग होते हैं। जो सेवन करने वाले का अनमोल जीवन लील लेता है।
विज्ञापन

तंबाकू न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी हानिकारक है। प्राचार्य ने कहा कि इसका उद्देश्य तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार व नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है। प्रो. सतबीर सिंह ने कहा कि तंबाकू उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के बारे लोगों को जागरूक करना इसका उद्देश्य व लक्ष्य है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed