फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students enthralled the audience with cultural programmes

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Students enthralled the audience with cultural programmes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर मठ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से तीन दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को शिविर का दूसरा दिन रहा। इस दौरान पहले सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता और दूसरे सत्र में महापौर सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं।
इसके अलावा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) एलएस वर्मा, उपजिला शिक्षा अधिकरी पिरथी सैनी, मॉडल स्कूल प्रताप नगर के प्राचार्य उमेश खरबंदा अतिथि रहे।
उन्होंने शिविर की गतिविधियों का निरीक्षण किया। शिविर में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा।
एसटीसी स्काउट्स एलएस वर्मा ने बताया कि विश्व के कई महान व्यक्ति स्काउट से जुड़े हुए हैं। चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले मनुष्य नील आर्मस्ट्रांग स्काउट थे। प्रसिद्ध साहसिक यात्री और टेलीविजन प्रस्तोता बियर ग्रिल्स भी स्काउटिंग आंदोलन से जुड़े हैं, वे वर्ल्ड स्काउटिंग के चीफ एंबेसडर हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सह जिला मुख्य आयुक्त प्रेमलता बक्शी ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और समूह भावना को सशक्त बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिविरों से सहयोग और सेवा की भावना विकसित होती है। शिविर का संचालन डीओसी (स्काउट्स) संदीप गुप्ता, डीओसी (गाइड्स) ऋतु यादव, शिविर प्रभारी मधुकर चौहान, डीटीसी रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में हो रहा है। बीओसी सुनील कुमार, शिवानी खोसला, सुरिंद्र कुमार, मुकेश कुमार, रजनीश, गौरव चौहान और दीपक सहित अन्य व्यवस्था संभाली। इस दौरान स्वयं सेवकों ने कई करतब प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed