फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students displayed their talent in the talent show

Yamuna Nagar News: टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in the talent show
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में टैलेंट शो तलाश 2024 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. हरिंदर सिंह कंग रहे। कार्यक्रम में गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिसमें छात्रों की समृद्ध प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
निर्णायक डॉ. विनय चंदेला, प्रो. कवलप्रीत सिंह और डॉ. रमनदीप महल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं की घोषणा की। मोनो एक्टिंग में निधिश, यशिका युविका ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सोलो डांस में पहले तीन स्थान क्रमश: गुरजीत, विवेक और गुरबानी ने हासिल किए। ग्रुप डांस में संजीव ग्रुप प्रथम, प्रमोद ग्रुप द्वितीय, हीना ग्रुप तृतीय रहे, जबकि गायन वर्ग में पहले तीन स्थान क्रमश: वेदव्रत, तरनजीत और मेघा ने हासिल किए।
विज्ञापन


टैलेंट शो के हिस्से के रूप में विभिन्न प्रतियोगिताएं क्विज़, पेंटिंग और स्पीच प्रतियोगिता डॉ. प्रतिमा शर्मा वूमेन सेल कोऑर्डिनेटर की अगुवाई में हुए। कविता पाठ प्रतियोगिता में एम.कॉम प्रथम वर्ष के चमकौर, बीएससी अंतिम वर्ष की निधि तथा एम.कॉम अंतिम वर्ष की भव्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम अंतिम वर्ष के गर्विश, बीए की मीनाक्षी तथा बीएड की सपना ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। कविता व भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. राजिंद्र सिंह वोहरा, डॉ. विनय चंदेला तथा डॉ. ज्ञान भूषण थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए, टीम ई तथा टीम सी ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए।

चित्रकला प्रतियोगिता में बीए की छवि, बीएससी की चेतन्य तथा बीकॉम अंतिम वर्ष के आशीष के साथ एमएससी फिजिक्स की संध्या ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अनुराग, डॉ. किरणपाल सिंह विर्क तथा डॉ. अमरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed