{"_id":"6a231df5b72c5c8fc90dfc8a","slug":"students-created-posters-on-environmental-conservation-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157280-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बनाए पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बनाए पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर
Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागल में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के पांचवें दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को महान विभूतियों के जीवन से परिचित कराया गया तथा भाषण प्रतियोगिता, समूह चर्चा और पोस्टर निर्माण गतिविधियों में भाग दिलाया गया।
प्रधानाचार्य योगेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी आकर्षक चार्ट और पोस्टर तैयार किए। संस्कृत प्राध्यापक नीरज मानिकटाहला ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के भाषा विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर शालू भारद्वाज, जसबीर, सुनील शर्मा, अवतार सिंह, गीतांजलि, योगेश कुमार शर्मा, महेश गर्ग, संगीता काम्बोज सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।