{"_id":"6ac7e68d2a49c386b909f854","slug":"students-conveyed-the-message-of-a-developed-india-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164218-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया विकसित भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया विकसित भारत का संदेश
Fri, 09 Oct 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
एमएलएन कॉलेज में नाटक के मंचन पर मिले प्रमाण पत्र दिखाते प्रतिभागी। संस्थान
- फोटो : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मासूम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान-विकसित भारत-2047 के तहत कॉमर्स एसोसिएशन (बीकॉम एडेड) की ओर से तैयार नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रस्तुति देखने के लिए पहुंचे विद्यार्थियों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
नाटक के माध्यम से भारत के विकास, जनकल्याण, सरकारी योजनाओं और नागरिक सहभागिता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को नाट्य रूपांतरण के जरिये सामने रखा। साथ ही बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक किस प्रकार पहुंच रहा है।
प्रस्तुति में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं और नागरिकों की भूमिका पर भी जोर दिया गया। कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
डॉ. रचना अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयास की प्रशंसा की। कॉमर्स एसोसिएशन के संयोजक डॉ. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नाटक तैयार किया। प्रस्तुति के बाद भाग लेने वाले विद्यार्थी कलाकारों को कार्यकारी प्रधानाचार्य ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. रचना अग्रवाल, विभागाध्यक्ष प्रो. परवीन खुराना, डॉ. सुनीता सिकरी, डॉ. भावना सेठी, डॉ. दलबीर सिंह, डॉ. सुमिता कंवर, डॉ. वकील सिंह, डॉ. अमनदीप बत्रा सहित अन्य मौजूद रहे।