फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students Conveyed a Message of Earth Conservation

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी के संरक्षण का संदेश

Fri, 24 Apr 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students Conveyed a Message of Earth Conservation
महाराजा अग्रसेन काॅलेज प्रांगण में पौधों को पानी देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. विजय चावला के नेतृत्व में में आयोजित कार्यक्रम विद्यार्थियों ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान विद्यार्थियोें ने पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने पौधों को पानी दिया व वृक्षों की देखभाल और पेड़ों पर जल पात्र लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इन गतिविधियों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस दौरान कॉलेज पर प्राचार्या डॉ. करुणा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास अपनाकर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या ने कहा कि हर दिन पृथ्वी पर तापमान बढ़ रहा है। इसका कारण मानवीय क्रिया-कलाप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमारे कार्य और विकासवाद की अंधी होड़ पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रही है। यदि समय रहते हमने पृथ्वी व पर्यावरण का संरक्षण न किया तो धीरे-धीरे जीवन खतरे में पड़ जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed