फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students conveyed a message about safe travel through a short play

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने लघु नाटिका से दिया सुरक्षित सफर का संदेश

Sat, 17 Oct 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students conveyed a message about safe travel through a short play
एमएलएन कॉलेज में उप​स्थित अति​थि, प्राध्यापक, विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में शुक्रवार को नगर निगम की ओर से सेवा संकल्प अभियान के सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सड़क पर की गई छोटी सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी छीन सकती है। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जीवन अनमोल है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी जगाधरी अध्यक्ष विपुल गर्ग और सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अमित मांकट विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल के नेतृत्व में करवाया गया। संस्था की ओर से दिखाई लघु फिल्मों से भी सड़क हादसों के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गोयल ने कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करना और गति सीमा का पालन करना हादसों से बचाव के अहम उपाय हैं। विद्यार्थियों को परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता मृणाल जैयसवाल, राजेश शर्मा और सोशल मीडिया सेल प्रभारी मुक्ता, डॉ. महेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, पार्षद विभोर पाहुजा, पार्षद प्रियांक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed