{"_id":"6aee2a40584e90b0830fb9fa","slug":"students-celebrated-diwali-by-creating-rangoli-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165805-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगोली सजाकर मनाई दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगोली सजाकर मनाई दीपावली
Sat, 07 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गुमथला राव में शुक्रवार को दीपावली कार्यक्रम करवाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने सुंदर मोमबत्तियां बनाईं, वहीं कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां सजाईं। रंगोलियों में विद्यार्थियों ने मां लक्ष्मी के चरण, दीपक, फूल और शुभ-लाभ के सुंदर डिजाइन बनाए। रंगोली प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चे भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी का रूप धारण कर पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुदेश बंसल ने पूजा कर उनकी आरती की।
डॉ. सुदेश बंसल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कारों का दीप जलाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से पटाखों के बजाय प्रेम, स्वच्छता और खुशियों के साथ दीपावली मनाने का आह्वान किया।इस दौरान विशा कांबोज, निशा सलूजा, अर्चना, अंबिका, सुषमा, भावना, खुशबू मेहता, रजनीश, सुमन, सोनू, सुनीता, मोनिका, वंशिका, सोनिया, नीलम सहित अन्य मौजूद रहे।