फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students carried out cleanliness drive on the banks of Yamuna, Yamunanagar

मविद्यार्थियों ने यमुना के किनारे चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students carried out cleanliness drive on the banks of Yamuna, Yamunanagar
यमुना के किनारे सफाई करते एनसीसी कैडेट्स। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज की एनसीसी यूनिट की ओर से शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नदी संरक्षण अभियान चलाया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय पाल कोशिश की अगुवाई में एनसीसी कैडेट ने बुढ़िया के पास यमुना नदी के किनारे साफ सफाई की।
एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को नदियों की महत्व का बताया। उन्होंने कहा कि नदियां सुरक्षित रहेंगी तभी हमारा देश सुरक्षित होगा। भारत कृषि प्रधान देश है और इसमें नदियों का सबसे बड़ा सहयोग है। नदियां का हमारी संस्कृति में बड़ा धार्मिक महत्व भी है। प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी ने विद्यार्थियों को नदी साफ व सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डॉ. वाजपेयी ने कहा कि नदियां सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक व अन्य कई रूप से सहायक मानी जाती हैं। नदियां हमें जल प्रदान करने के साथ शुद्ध वातावरण भी देती हैं। इसके अलावा नदियों से खेतों के लिए सिंचाई व पीने के लिए साफ पानी भी मिलता है। वहीं जीवन निर्वाह के लिए मछली पालन व अन्य कई रोजगार प्राप्त होते हैं। यूथ रेडक्रॉस इंचार्ज डॉ. विजय चावला, प्रो. गौरव बरेजा ने नदियां का सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व बनाया। सीनियर कैडेट मनु, प्रथम, रक्षा और सीमा ने अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed