फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students blocked the highway for two hours after the bus failed to stop

Yamuna Nagar News: बस नहीं रोकने पर विद्यार्थियों ने दो घंटे तक जाम किया राजमार्ग

Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students blocked the highway for two hours after the bus failed to stop
नेशनल हाईवे पर जाम लगाते विद्या​यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। हथिनीकुंड बैराज स्थित तकनीकी संस्थान के सामने बस न रोकने से नाराज छात्र-छात्राओं का गुस्सा वीरवार दोपहर फूट पड़ा। कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बसों को रोक कर जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीर व वाहन चालक परेशान रहे। मौके पर पहुंची थाना प्रतापनगर पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया। रोजाना बस रुकने का आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने जाम खोला।
छात्र साहिल जींद, शिवम, विनय, आयुष, अरुण, मयंक, इरफान, तौहीद व अन्य ने बताया कि चौधरी रणबीर सिंह बहुतकनीकी संस्थान के ठीक सामने बस क्यू शेल्टर बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद रोडवेज चालक और परिचालक कई दिनों से जानबूझ कर बस को वहां पर नहीं रोक रहे। चालक कभी कॉलेज से 200 से 300 मीटर पहले तो कभी आगे बस रोकते हैं। कई बार बस को कॉलेज से आगे सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के पास रोका जाता है।
विज्ञापन

इससे छात्रों को बस पकड़ने के लिए काफी दूर तक भागना पड़ता है। कई बार भगदड़ जैसी स्थिति भी बन जाती है, जिसमें किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छात्रों का आरोप है कि जब उन्होंने बस चालक और परिचालक से क्यू शेल्टर पर बस रोकने का आग्रह किया तो चालक व परिचालक ने उनके साथ बदसलूकी की और गालियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से आहत होकर छात्र-छात्राओं ने कहा कि चालक-परिचालक पिछले कुछ दिनों से रंजिश रखते हुए बस को और भी दूर रोक रहे हैं। स्थिति यह हो गई कि छात्राएं देर शाम तक बस का इंतजार करने को मजबूर हो रही हैं। दोपहर को छुट्टी के बाद उन्हें घर पहुंचने में देरी हो रही है। वीरवार को जब बस फिर कॉलेज के सामने नहीं रोकी गई तो छात्रों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने हाईवे पर बसों को रोक कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस कर्मियों ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि आगे से बसें समय पर और निर्धारित क्यू -शेल्टर पर ही रोकी जाएंगी। वहीं, मौके पर बस चालक और परिचालक ने भी छात्रों से बातचीत कर कॉलेज के सामने बस रोकने का भरोसा दिया।

नेशनल हाईवे पर जाम लगाते विद्यायार्थी। संवाद

नेशनल हाईवे पर जाम लगाते विद्यायार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed