{"_id":"678e9ce498eb7fdd87080a34","slug":"students-are-sweating-in-preparation-for-cultural-presentations-in-the-function-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-131810-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी में विद्यार्थी बहा रहे पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी में विद्यार्थी बहा रहे पसीना
Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विद्यार्थी तेजली खेल परिसर में रिहर्सल के दौरान मेहनत कर खूब पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान सरकारी निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। रिहर्सल में मार्च पीटी और डंबल में 13 स्कूल भाग ले रहे हैं।
इनमें एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी, राजकीय स्कूल मॉडल कॉलोनी, डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर, राजकीय स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, श्री गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतपुरा, नव प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थी भाग लेंगे।
वहीं स्काउड एवं गाइड्स में राजकीय गर्ल्स सीसे. स्कूल सब्जी मंडी, राजकीय गर्ल्स सीसे. स्कूल जगाधरी, गॉड ब्लेस पब्लिक स्कूल प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसी तरह बैंड प्रतिस्पर्धा में गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर, डीएवी गर्ल्स सीसे स्कूल यमुनानगर और दयानंद सीसे स्कूल यमुनानगर शामिल हैं, इसके अलाा योगा में मुकंद पब्लिक स्कूल योगा में प्रतिस्पर्धा करेगा। शिक्षा विभाग की तरफ से बने नोडल अधिकारी राजेश पोसवाल ने कहा कि डीसी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को एसडीएम सोनू राम कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। एडीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि समारोह में स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और जिला के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी और 26 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।