{"_id":"65075a33a9d1c75dc501ef88","slug":"student-who-went-to-cover-truck-with-tarpaulin-dies-due-to-electric-shock-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-5865-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक पर तिरपाल ढकने गए छात्र की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक पर तिरपाल ढकने गए छात्र की करंट से मौत
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर की गली नंबर जीरो में 11केवीए बिजली तार की चपेट में आने से 12वीं कक्षा का छात्र बुरी तरह से झुलस गया। वह काफी देर तक ऐसे ही तार से चिपका रहा जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि झुलसे छात्र को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने उसे ट्रक पर तिरपाल ढालने के लिए भेजा था। इसी दौरान तिरपाल ट्रक के ऊपर से जा रही बिजली की तार में उलझ गई और उसे करंट लग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
गली नंबर जीरो निवासी अशोक शर्मा ट्रक चलाते हैं। उन्होंने ट्रक में किसी के घर का फर्नीचर लोड किया हुआ था। रविवार को उनका ट्रक घर के बाहर गली में खड़ा था। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी होने लगी। बारिश में फर्नीचर का सामान भीग न जाए इसलिए पिता ने अपने 19 वर्षीय बेटे राहुल शर्मा से कहा वह ट्रक पर तिरपाल ढाल दे, नहीं तो उसमें रखा लकड़ी का सामान खराब हो जाएगा। पिता की बात सुनकर राहुल ने ट्रक के अंदर से तिरपाल निकाली और कवर करने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ गया। वह तिरपाल को खोल कर ट्रक के दूसरी तरफ फेंकने लगा। इसी दौरान तिरपाल ट्रक के ऊपर से जा रही बिजली की 11केवीए तार में उलझ गई। राहुल तिरपाल को निकालने लगा तो तार नीचे की तरफ खींच गई और वह उसकी चपेट में आ गया। वह ट्रक के ऊपर ऐसे ही काफी देर तक तिरपाल से चिपका रहा। यह दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया।
राहुल के मुंह से खून व धुआं निकलने लगा। यहां देख कर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया, परंतु करंट के खतरे को देखते हुए कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। काफी देर बाद राहुल तार से छुटा। लोगों ने सावधानी से राहुल को ट्रक से नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाते ही थाना शहर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।