फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Student who left home missing, found in Amritsar

Yamuna Nagar News: घर से निकला छात्र लापता, अमृतसर से मिला

Sat, 07 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Student who left home missing, found in Amritsar
यमुनानगर। जगाधरी की राजेश कॉलोनी से ट्यूशन के लिए घर से निकला 14 वर्षीय छात्र लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की और सूचना मिलने पर बच्चे को अमृतसर से सुरक्षित बरामद कर लिया। छात्र वीरवावर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। तलाश के के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में छात्र रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन देर रात एसपी आवास पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि छात्र अमृतसर में है। पुलिस टीम अमृतसर रवाना हुई और वहां से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed