{"_id":"6ad268cc30a7f855a90fde86","slug":"student-in-car-killed-after-being-hit-by-a-dumper-truck-four-others-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164716-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से कार सवार छात्र की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से कार सवार छात्र की मौत, चार घायल
Fri, 16 Oct 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रीत। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मां शाकुंभरी देवी दर्शन करने जा रहे परिवार की स्विफ्ट कार प्रतापनगर क्षेत्र में देवधर के पास शुक्रवार सुबह डंपर से टकरा गई। हादसे में गांव बिचपड़ी निवासी 19 वर्षीय प्रीत की मौत हो गई और उसके माता-पिता, भाई और बुआ की बेटी घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
परिजनों ने बताया कि प्रीत खालसा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसे में उसके पिता रणबीर, मां ममतेश, भाई अजय और बुआ की बेटी खुशी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रीत को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक रणबीर हलवाई का काम करते हैं। नवरात्र के चलते शुक्रवार सुबह वह अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के लिए निकले थे। कार रणबीर चला रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब वे देवधर के पास पहुंचे तो एक चालक अपने डंपर को बैक कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कार व डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रीत को मृत घोषित कर दिया। प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस टीम डंपर चालक की तलाश कर रही है। घायलों की हालत स्थिर है।