फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roads in an illegal colony being built on two acres were demolished

Yamuna Nagar News: दो एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी की सड़कें तोड़ीं

Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roads in an illegal colony being built on two acres were demolished
शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को तोड़ती जेसीबी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नगर योजनाकार विभाग ने करीब दो एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की कच्ची सड़कों को तोड़ दिया। उपायुक्त प्रीति के आदेशानुसार जिला प्रशासन की सहायता से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत राजस्व संपदा यमुनानगर, तहसील जगाधरी में अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की ओर से संबंधित लोगों को हरियाणा अर्बन एरिया एक्ट, 1975 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई।
विज्ञापन

भू-मालिकों ने कॉलोनी विकसित करने से पहले आवश्यक अनुमति भी नहीं ली थी। इसी के चलते अवैध निर्माण के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूएचबीवीएन के एसडीओ अजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, यमुनानगर के थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। जिला प्रशासन और जिला नगर योजनाकार विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता और संबंधित विभागों से जरूरी अनुमतियों की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed