फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strong winds neutralize sunlight, weather will remain variable for two days

Yamuna Nagar News: तेज हवा से धूप बेअसर, दो दिन मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Sat, 11 Apr 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Apr 2026 03:24 AM IST
विज्ञापन
Strong winds neutralize sunlight, weather will remain variable for two days
दोपहर के समय सुनसान पड़ा  जिमखाना रोड़। संवाद
जगाधरी। बारिश के बाद जिले का मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार सुबह धूप निकली, लेकिन दिन भर हवा चलती रही। हवा ने गर्मी का एहसास नहीं होने दिया। हवा के कारण तेज धूप भी बेसर रही और यह सर्दियों की तरह प्रतीत हुई।
विज्ञापन

इस दौरान तापमान भी सामान्य रहा। हालांकि तेज हवा के कारण लोगों को कुछ परेशानी भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत रही। वहीं, विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम बेहद सुहावना रहा। इस दौरान निकली तेज धूप भी हल्की महसूस हुई। दिनभर हवा चलती रही। हालांकि धूप तेज थी, लेकिन नमी के कारण तापमान में कमी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ दिनभर 27 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा के कारण धूप बेअसर रही। गर्मी न होने से मौसम सुहावना बना रहा। दिन की शुरुआत सुबह हल्की ठंड के साथ हुई। इस दौरान निकली धूप सुहावनी लगी, ऐसे में लोगों को धूप में बैठा देखा गया। दिन चढ़ने के साथ पारा तो चढ़ा, लेकिन गर्मी नहीं बढ़ी, जिससे काफी राहत रही। दिनभर ठंडी हवा चलती रही, इससे मौसम खुशनुमा रहा। दिन ढ़लने के साथ हवा भी ठंडी होती गई। ऐसे में लोगों ने इस खुशनुमा मौसम का खूब आनंद लिया।वहीं, मौसम साफ होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इससे गेहूं कटाई में तेजी आएगी। इसके साथ फसल भी जल्दी सूखेगी। तेज धूप से खेतों में जमा पानी व कीचड़ सूख जाएगा, जिससे काम में और भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विशषेज्ञों ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, परंतु हवा चलने से गर्मी कम रहेगी। विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके 25 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा से मौसम में ठंडक बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed