फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Striking employees raised anti-government slogans

Yamuna Nagar News: हड़ताली कर्मचारियों ने की सरकार विरोधी नारेबाजी

Tue, 05 May 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Striking employees raised anti-government slogans
नगर निगम कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।
प्रधान पपला, सचिव सुभाष व जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो राज्य कमेटी के निर्देशानुसार बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य भी पूरी तरह बंद किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान पपला ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सह सचिव संजीव तिगरा, कार्यालय सचिव सोरन, उप प्रधान रमन, सनी, संगठनकर्ता सुरेश कुमार, अमित कुमार, संजय गहलोत, कन्हैया और सुनील समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed