Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strike of thermal power plant employees, power generation boom

Yamuna Nagar News: थर्मल पावर प्लांट कर्मचारियों की हड़ताल, बिजली उत्पादन धड़ाम

Wed, 26 Apr 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Strike of thermal power plant employees, power generation boom
यमुनानगर। लगभग 600 एकड़ में बने दीनबंधु सर छोटूराम थर्मल पावर प्लांट के करीब 700 अनुबंधित कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कौशल रोजगार में शामिल नहीं करने पर कर्मियों ने मंगलवार को थर्मल प्लांट के बाहर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इसका असर प्लांट की दोनों 300-300 मेगावाट यूनिटों पर पड़ने लगा है। इससे दोनों यूनिटें 110-110 मेगावाट यूनिट लोड पर चल रही हैं। माना जा रहा है कि प्लांट में उत्पादन प्रभावित होने से सप्लाई पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट एचपीजीसीएल कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में से एक है। थर्मल प्लांट में 600 मेगावाट की दो यूनिट लगी है। इसमें कॉल हैंडिंग प्लांट (सीएचपी) का मुख्य रोल होता है। इस प्लांट में ट्रेन से कोयला अंदर तक आता है। फिर उसे पीस कर राख को बायलर तक लाया जाता है। इसके बाद बिजली का उत्पादन होता है। प्लांट की क्षमता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां करीब डेढ़ मालगाड़ी कोयले की हर दिन जरूरत होती है।
विज्ञापन

उधर, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू, सचिव विक्रम श्योराण तथा यमुनानगर थर्मल प्लांट यूनियन के सचिव संजय बाली ने कहा कि जब तक प्लांट की मैनेजमेंट उनकी मांग को पूरा नहीं करता तब तक धरना जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार यमुनागर थर्मल प्लांट से एक दिन में लगभग पांच करोड़ रुपये का बिजली उत्पादन होता है। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल से राजस्व और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट से यूं होती है बिजली की आपूर्ति
थर्मल के 600 मेगावाट यूनिटों में स्विच यार्ड से चार डबल सर्किट बने हुए हैं। यहीं से बकाना वन, बकाना टू, जोड़ियों वन, जोड़ियो टू, अब्दुलापुर वन, रामपुर सर्किट, नीलोखेड़ी वन और नीलोखड़ी टू सर्किट जुड़े हैं। इन्हीं सर्किटों से थर्मल की इन और आउट बिजली की सप्लाई हो रही है। स्विच यार्ड से डिमांड के अनुसार रोजाना बिजली की सप्लाई होती है, जबकि पूरे हरियाणा का कंट्रोल पानीपत से होता है। पानीपत से ही किस सर्किट पर कितनी बिजली चलेगी के बारे में पता चलता है।

------------

इसलिए कौशल रोजगार में शामिल होने के लिए अड़े कर्मी

यमुनानगर थर्मल पावर प्लांट यूनियन के अध्यक्ष अविनाश और सचिव संजय बाली ने बताया कि प्लांट के अंदर अनुबंधित कर्मी 10 से 15 सालों से काम कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें कौशल रोजगार में शामिल नहीं किया गया। अगर उन्हें कौशल रोजगार में शामिल किया जाता है तो उनकी सैलरी में इजाफा करने के साथ कई अन्य लाभ मिलेंगे।


------------
वर्जन
सरकार की पॉलिसी के तहत ही प्लांट का संचालन किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग और हड़ताल के संबंध में कुछ कहने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं। हमारा कॉरपोरेट ऑफिस पंचकूला में है, वहीं से कुछ पता चल सकता है। इसके बारे में वहीं पर बात करें।
-राजीव गुप्ता, चीफ इंजीनियर, थर्मल प्लांट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed