फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stressed farmer put the noose in the room made in the field

तनावग्रस्त किसान ने खेत में बने कमरे में लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Stressed farmer put the noose in the room made in the field
(यमुनानगर) जठलाना। गांव अलाहर में वीरवार की तड़के मानसिक रूप से परेशान एक किसान ने ट्यूबवेल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अलाहर निवासी धर्मसिंह पाल (55) गांव में कांजनू रोड पर खेती करता था। जो कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

वीरवार की तड़के लगभग 3 बजे उसने अपने ट्यूबवेल के कमरे में रस्सी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लगभग 8 बजे उसका बड़ा भाई सुंदरलाल पाल ट्यूबवेल पर गया तो उसने देखा कि उसका भाई धर्मसिंह पाल फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद देर शाम मृतक धर्मसिंह पाल का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक 2 बच्चों प्रदीप व पंकज का पिता था। जो खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed