फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Strengthen the embankments of Yamuna to prevent erosion: Somanna

कटाव रोकने के लिए यमुना के तटबंध करें मजबूत : सोमन्ना

Fri, 12 Sep 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the embankments of Yamuna to prevent erosion: Somanna
टापू कमालपुर में डीसी को निर्देश देते  रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्र सरकार के रेल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर यमुनानगर के गांव लापरा, टापू कमालपुर व उन्हेड़ी में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और यमुना नदी के तट के नजदीक हुए भूमि कटाव का दौरा किया। उन्होंने डीसी पार्थ गुप्ता को निर्देश दिए कि वे यमुना नदी के तटबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करें ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके।
उन्होंने ग्रामीणों एवं किसानों को आश्वासन दिया कि अधिक वर्षा होने के कारण ग्रामीणों एवं किसानों का नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार की ओर से विशेष मदद दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के मंत्रियों की बाढ़ ग्रस्त इलाकों में ड्यूटी लगाई है और इसी कड़ी में वे आज यमुनानगर में नुकसान का जायजा और जिन क्षेत्रों में पानी के कारण भूमि कटाव हुआ है उनका दौरा करने आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसी दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने ग्रामीणों एवं किसानों को बताया कि राज्य के लोग इस समय बरसात की वजह से हुए जलभराव की स्थिति से पैदा हुई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसी भी नागरिक को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नुकसान के मानक तय करते हुए घोषणा की है कि प्रभावित किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा मिलेगा तथा मकानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed