{"_id":"6a1f32ab0cdfc43ac70e6800","slug":"street-vendors-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157076-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पथ विक्रेताओं को मिलेगा 15 से 50 हजार का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पथ विक्रेताओं को मिलेगा 15 से 50 हजार का ऋण
Wed, 03 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में आवेदन करने पहुंचे पथ विक्रेता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पथ विक्रेता, रेहड़ी फड़ी विक्रेताओं के लिए कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में 30 जून तक लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत मेले में पथ विक्रेता 15 हजार से 50 हजार रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते है।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि पहली बार आवेदन करने वाले को 15 हजार रुपये का ऋण मिलेगा। इस ऋण को चुकता करने के बाद दूसरी बार में 25 हजार रुपये का ऋण व उसे चुकता करने के बाद 50 हजार रुपये का ऋण के लिए आवेदक पात्र होगा। पहले योजना के तहत पहली बार में 10 हजार, दूसरी बार में 20 हजार और तीसरी बार में 50 हजार का ऋण मिलता था। इसमें अब वृद्धि की गई है।
पथ विक्रेताओं को ऋण के अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। साथ ही डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण, स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए एफएसएसएआई के सहयोग में स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकरण, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी दी जा रही है। सभी रेहड़ी व फड़ी विक्रेताओं से अपील है कि वह लोक कल्याण मेले में आकर अपना पंजीकरण कराएं और ऋण लेने के लिए आवेदन करें।