फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stray dogs mauled a four-month-old fetus near an Anganwadi center

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के पास लावारिस कुत्तों ने चार माह के भ्रूण को नोचा

Fri, 02 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs mauled a four-month-old fetus near an Anganwadi center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना में आंगनबाड़ी केंद्र के पास वीरवार को करीब चार माह का एक भ्रूण मिला। भ्रूण को लावारिस कुत्तों का झुंड नोच रहा था। लोगों ने कुत्तों के मुंह में भ्रूण देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना जठलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और भ्रूण के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को दी शिकायत में जठलाना निवासी आमिर ने बताया कि वह गांव में तालाब के पास से जा रहा था।
विज्ञापन

तभी उसने देखा कि कुत्ते कुछ नोच रहे थे। वह उनके पास गया तो देखा कि वह किसी बच्चे का शव था। उसने पत्थर मार कर कुत्तों को वहां से भगाया। देखते ही देखते वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंच गई। कुत्तों ने भ्रूण को इतना नोच लिया था कि यह पता नहीं चल पाया कि भ्रूण लड़का है या लड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने भ्रूण के अवशेषों को कब्जे में ले लिया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। पुलिस टीम भ्रूण को रादौर सीएएचसी लेकर पहुंची। वहां एसएमओ डॉ. विजय परमार ने जांच की। उन्होंने जांच के बाद बताया कि प्रारंभिक छानबीन में भ्रूण चार माह का लग रहाहै।

थाना जठलाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि भ्रूण के अवशेषों को जिला अस्पातल के शव गृह यमुनानगर में रखवाया गया है। इसकी डीएनए जांच कराने के लिए अनुमति ली जाएगी ताकि इसकी मां के बारे में पता किया जा सके। वहीं आसपास के अस्पतालों में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed