फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stray dog

Yamuna Nagar News: निविदा में उलझी बेसहारा कुत्तों की नसबंदी प्रक्रिया

Thu, 02 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Stray dog
सुंदर नगर कॉलोनी में जाने वाले रास्ते पर बैठे बेसहारा कुत्ते। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर से लेकर गांवों तक में बेसहारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रोजाना औसतन 31 लोगों को बेसहारा कुत्ते काट रहे हैं। नगर निगम की तरफ से कुत्तों की नसबंदी प्रक्रिया नौ माह से निविदा में उलझी है।
अब एक बार फिर आठ अक्तूबर को निविदा खुलनी है। उसी दिन पता चलेगा कि प्रक्रिया कुछ आगे बढ़ेगी या फिर एक नई तारीख लोगों को दी जाएगी। उल्लेखनीय है एक दिन पहले ही सेक्टर-15 में तीन कुत्तों के झुंड ने तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची की पीठ पर कई जगह दांत व पंजों के निशान है। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे लोगों की नजर इन पर पड़ गई। पता नहीं कुत्ते बच्ची का क्या हाल करते। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कई घंटे बाद भी बच्ची व उसकी मां के मन से कुत्तों के हमले की दहशत कम नहीं हुई है। कॉलोनियों, गांवों व शहर में घूम रहे बेसहारा कुत्ते हर माह औसतन 700 से 800 लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले साल 6391 लोगों को कुत्तों ने काटा था। यह तो केवल वह आंकड़ा है जिन्होंने कुत्ता काटने के बाद स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन लगवाई है। प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने वालों की संख्या अलग से है।
2015 के बाद नहीं हुई कुत्तों की नसबंदी
नगर निगम ने शहर में आखिरी बार 2015 में 16170 कुत्तों की नसबंदी करवाई थी। इस पर 1.42 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। एक अनुमान के अनुसार शहरी क्षेत्र में ही बेसहारा कुत्तों की संख्या 30 हजार से अधिक होगी। नगर निगम ने एक कुत्ते की नसबंदी करने की एवज में 880 रुपये का भुगतान एजेंसी को किया था। उस दौरान हुई नसबंदी पर भी सवाल उठ रहे हैं। जब कुत्तों की नसबंदी हुई थी तो अब इनकी संख्या कई गुना कैसे बढ़ गई। नगर पालिका रादौर व साढौरा ने भी अभी तक कुत्तों की नसबंदी को लेकर कोई काम नहीं किया। कुत्तों से छुटकारा दिलाने संबंधित शिकायतें लगातार नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के पास आ रही हैं।

नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी को लेकर टेंडर लगाया था। केवल एक ही फर्म ने टेंडर के लिए आवेदन किया था। सिंगल बिड आने पर एजेंसी को वर्क अलॉट नहीं कर सकते हैं। आठ अक्तूबर को दोबारा टेंडर खोला जाएगा। उम्मीद है इस बार एक से ज्यादा एजेंसी आगे आएंगी। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर।

सुंदर नगर कॉलोनी में जाने वाले रास्ते पर बैठे बेसहारा कुत्ते। संवाद

सुंदर नगर कॉलोनी में जाने वाले रास्ते पर बैठे बेसहारा कुत्ते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed