{"_id":"55361472d2f0768ec309d421aa249ae2","slug":"story-related-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कैंसर से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कैंसर से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में दुराचार व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बिहार निवासी एक कैदी की सोमवार दोपहर कैंसर की वजह से मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों को सूचना भेजी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पुतंगगंज निवासी धर्मेंद्र पर 1998 में छछरौली थाने में दुराचार व हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने धर्मेंद्र को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तभी से वह जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
इस दौरान दोषी को कैंसर की बीमारी हो गई। सोमवार सुबह धर्मेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि कैंसर की वजह से कैदी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।