फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Storm water sewer project would remove the problem of waterlogging

स्टॉर्म वाटर सीवर प्रोजेक्ट से दूर होगी जलभराव की दिक्कत

Sun, 22 Jun 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sun, 22 Jun 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Storm water sewer project would remove the problem of waterlogging
जगाधरी की दर्जनों कॉलोनियों में बरसाती सीजन में रहने वाली जलभराव की दिक्कत दूर होने जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग ने स्टॉर्म वाटर सीवर प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसके लिए 70 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन


इससे बूड़िया चौक से पुलिस चौकी होते हुए पटड़ी मोहल्ला तक 1200 मीटर की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ मार्ग के दोनों ओर दर्जनों कॉलोनियों के पानी की निकासी के लिए बने नालों को कनेक्ट किया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर क्षेत्र में पानी की निकासी क्षमता बढ़ने पर नाले ओवरफ्लों नहीं होंगे और बूड़िया चौक से पटरी मोहल्ला मार्ग और साथ लगती कॉलोनियों में जलभराव की नहीं होगा।
विज्ञापन


विभाग की माने तो प्रोजेक्ट पूरा होने में चार माह का समय लग सकता है। यानी अगले मानसून सीजन में ही इस प्रोजेक्ट से कुछ राहत मिल पाएगी।

बता दें कि जगाधरी के बूड़िया चौक से पटड़ी मोहल्ला तक के मार्ग पर दोनों ओर दर्जनों कॉलोनियों लगती हैं। इनसे निकलती नालियों और सीवरेज के जरिए गंदा पानी मार्ग के दोनों ओर बने नालों व नालियों में पहुंचता है। बरसात के दिनों खासकर मानसून के वक्त क्षमता से अधिक पानी आ जाने से नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मार्ग के दोनों ओर की दुकानों और साथ लगती कॉलोनियों के घरों में पानी घुस जाता है। वर्षों से इन्हीं हालात के बीच क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को मद्देनजर रख जनस्वास्थ्य विभाग ने स्टॉर्म वॉटर सीवर प्रोजेक्ट तैयार किया था। जिसे उच्चाधिकारियों ने हरी झंडी देते हुए इसके लिए करीब 70 लाख रुपये मंजूर किए हैं।


प्रोजेक्ट पूरा होने पर बढ़ेगी पानी निकासी की क्षमता :
स्टॉर्म वॉटर सीवर प्रोजेक्ट क्षेत्र की पानी की निकासी क्षमता बढ़ाने पर आधारित है। चूंकि बूड़िया चौक से पटड़ी मोहल्ला मार्ग पर दोनों ओर दर्जनों कॉलोनियों के पानी की निकासी के लिए बने नाले और नालियां की क्षमता बरसाती सीजन की मांग के मुताबिक बहुत कम है। इसी कारण बरसाती सीजन में नाले ओवरफ्लो होकर जलभराव का कारण बनते हैं। किंतु प्रोजेक्ट के तहत पटड़ी मोहल्ला से बूड़िया पुलिस चौकी तक 500 मीटर लंबाई तक 600 एमएम और बूड़िया पुलिस चौकी से बूड़िया चौक तक 965 मीटर लंबाई तक 700 एमएम के पाइप डाले जाने हैं। साथ ही इन पाइपों के साथ मार्ग के दोनों ओर लगते नालों को टैब कर किया जाएगा। इससे बरसाती सीजन में नाले ओवरफ्लो नहीं होंगे और उनका पानी स्टॉर्म वॉटर सीवर लाइन के जरिए बूड़़िया चौक पर बने पंपिंग स्टेशन तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed