{"_id":"6b0b2372ffd59d17290aa079","slug":"community-libraries-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166836-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन पार्कों में 5.20 करोड़ से बनेंगे सामुदायिक पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन पार्कों में 5.20 करोड़ से बनेंगे सामुदायिक पुस्तकालय
Sun, 29 Nov 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर के नेहरू पार्क में होगा पुस्तकालय का निर्माण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहरवासियों को अब पार्कों में सैर और मनोरंजन के साथ पढ़ाई करने की सुविधा भी मिलेगी। नगर निगम की ओर से शहर के तीन प्रमुख पार्कों में सामुदायिक लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। इसके लिए नेहरू पार्क, ओपी जिंदल पार्क और कुंडी तालाब पार्क का चयन किया गया है। तीनों लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब 5.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम की ओर से इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन लाइब्रेरी के बनने से विद्यार्थियों के साथ-साथ शहर के अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी पढ़ने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि नेहरू पार्क और ओपी जिंदल पार्क के आसपास कई कॉलेज और विद्यालय स्थित हैं।
इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दिनभर इन पार्कों में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में पार्कों में ही लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थी संदीप, विक्रम व सतबीर का कहना है कि यदि लाइब्रेरी खुलती है तो इससे पढ़ने के लिए शांत वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी ये लाइब्रेरी उपयोगी साबित हो सकती हैं। इसके अलावा पुस्तकें पढ़ने के शौकीन शहरवासी भी इनका लाभ उठा सकेंगे। पार्कों में घूमने आने वाले लोग अपनी दिनचर्या में पढ़ने के लिए भी समय निकाल सकेंगे।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि शहर के पार्कों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए तीन पार्कों में सामुदायिक लाइब्रेरी बनाने की योजना तैयार की गई है। इन लाइब्रेरी का लाभ विद्यार्थियों के अलावा सभी उम्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि तीनों लाइब्रेरी के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। पार्कों को केवल घूमने और मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय उन्हें पढ़ाई और ज्ञान अर्जित करने के स्थान के रूप में भी विकसित करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।