{"_id":"6b0b24a91d9307f14b09f9f9","slug":"shaurya-house-won-the-overall-trophy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166839-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शौर्य हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शौर्य हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ हुआ। मीट की ओवरऑल ट्रॉफी शौर्य हाउस ने अपने नाम की।
मार्च पास्ट में संकल्प हाउस विजेता रहा, जबकि टग ऑफ वॉर में संस्कार हाउस और संकल्प हाउस संयुक्त विजेता बने। मुख्य अतिथि भारतीय फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनप्रीत कौर और विशिष्ट अतिथि पंकज चुघ ने मीट का आगाज किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि पंकज चुघ ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खुराना, प्रबंध समिति के मैनेजर विनोद शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा उपस्थित रहीं।
विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 100 मीटर से 1500 मीटर तक की दौड़, मेडले रिले, थ्री-लेग रेस, स्किपिंग रेस, बॉल बैलेंसिंग, कंगारू रेस, जिग-जैग रन, क्रैब रेस और मेकिंग पिरामिड जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन
वहीं अभिभावकों के लिए भी 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों, सर्वश्रेष्ठ एथलीटों और राज्य व जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन सुरेंद्र सिंह खुराना ने विजेताओं को बधाई दी।