{"_id":"6b0b242237857cac78081cea","slug":"prachi-from-class-10th-stands-first-in-the-lemon-and-spoon-race-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166840-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नींबू-चम्मच दौड़ में कक्षा 10वीं की प्राची प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नींबू-चम्मच दौड़ में कक्षा 10वीं की प्राची प्रथम
Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाडि़यों के साथ मौजूद अतिथि व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। नींबू-चम्मच दौड़ में कक्षा 10वीं की प्राची प्रथम, शगुन द्वितीय और तन्वी तृतीय स्थान पर रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चिराग सैनी के मुताबिक धीमी साइकिल दौड़ में कक्षा 11वीं के जतिन ने प्रथम, सतिंद्र ने द्वितीय और सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कप एकत्रित करने की प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की मेहक ने प्रथम, रश्मीत ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
साथ ही कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर ललित शर्मा, रोहित रोहिल्ला, जतिन, मंजीत, पूजा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।