{"_id":"68eff99546c627158b099a7e","slug":"storm-water-drains-will-be-constructed-to-get-rid-of-waterlogging-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-145428-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जलभराव से मिलेगी मुक्ति बनाई जाएगी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जलभराव से मिलेगी मुक्ति बनाई जाएगी स्ट्रॉम वाटर ड्रेन
Thu, 16 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 16 के बाशिंदों को भविष्य में जलभराव की स्थिति का सामना करने की आवश्यकता नहीं होगी। अब यहां स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इस वार्ड में कुल 50.69 लाख रुपये से कार्य होगा। इसमें लक्ष्मी गार्डन में 30.98 लाख और हरबंसपुरा कॉलोनी में 19.71 लाख रुपये की लागत आएगी।
दोनों विकास कार्यों का बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने शिलान्यास किया। इस दौरान पार्षद संदीप धीमान, पार्षद दीक्षित कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा भी मौजूद रहे। इस वार्ड में हालात ये रहे यदि थोड़ी सी बारिश हो जाती तो जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती थी। ऐसे में कॉलोनी के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता आया है। अब यहां स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण होने से इससे मुक्ति मिल जाएगी।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि लक्ष्मी नगर में कई गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह हरबंसपुरा में भी कुछ नई गलियों का निर्माण किया जाएगा और बारिश के पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर लाइन डालने का काम किया जाएगा।