फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stopped the maxi cab of Asha workers going to gherao the health minister's residence.

स्वास्थ्य मंत्री के आवास के घेराव करने जा रही आशा वर्कर्स की मैक्सी कैब को रोका, चालक व पुलिस में झड़प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Stopped the maxi cab of Asha workers going to gherao the health minister's residence.
यमुनानगर। अपनी मांगों को लेकर अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने साढौरा से रवाना हुई आशा वर्कर्स से भरी मैक्सी कैब बस अड्डे के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस कर्मी यहां पहले से आशा वर्कर्स को अंबाला जाने से रोकने के लिए तैनात थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की मैक्सी कैब के चालक जीवन दास के साथ झड़प हो गई। आशा वर्कर्स ने पुलिस कर्मचारियों पर जीवन दास के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने के गेट पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला रखकर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने चौक पर ले जाकर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूक कर रोष जताया। आशा वर्कर्स ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी। देर शाम को पुलिस कर्मचारियों द्वारा खेद प्रकट किए जाने पर ही आशा वर्कर थाने के गेट से हटीं। इसके बाद उन्होंने थाने वाले चौक पर अनिल विज का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह से ही प्रशासन के आदेशों पर आशा वर्कर्स को अंबाला जाने से रोकने के लिए नायब तहसीलदार भारत भूषण व महिला ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुजाता शर्मा की निगरानी में पुलिस बस अड्डे के आसपास तैनात थी। इसी दौरान आशा वर्कर्स यूनियन की ब्लॉक प्रधान पूनम गेरा के नेतृत्व में सात आशा वर्कर्स मैक्सी कैब से अंबाला के लिए रवाना होने लगी। पूनम गेरा का आरोप है कि इसी दौरान सादी वर्दी में एक पुलिस कर्मचारी उनकी मैक्सी कैब में घुस गया। तभी थाना प्रभारी भी वहां पहुंच गए, इसको लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। आशा वर्कर्स ने मैक्सी कैब चालक के साथ मारपीट और गाली गलौच का आरोप लगाते हुए थाने के गेट पर प्रदर्शन शुरु कर दिया। आशा वर्कर मैक्सी चालक के साथ मारपीट व उनके साथ गाली गलौच करने वाले पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। दोपहर बाद आशा वर्कर संघ की जिला प्रधान नीरु बाला, एसकेएस के जिला प्रधान महीपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, सीटू के जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान दिलावर हुसैन भी थाने में पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद पुलिस कर्मचारियों द्वारा खेद जताने पर ही आशा वर्करों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed