{"_id":"6735274b3399334ee60ab836","slug":"stone-pelting-on-people-refusing-to-go-on-the-road-car-glasses-broken-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128322-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: -रास्ते में जाने से मना करने पर पथराव, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: -रास्ते में जाने से मना करने पर पथराव, कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन
-घर के अंदर भी युवकों ने किया पथराव, एक बच्चा घायल
-देर रात को रामपुरा चौकी क्षेत्र की गधौली काॅलोनी में हुई वारदात
-रास्ते में मरम्मत का काम होने के कारण युवकों को किया था जाने से मना
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मंगलवार देर रात को बाइक सवार युवकों को रास्ते से जाने से मना किया तो युवकों ने मकान मालिक पर हमला कर दिया। रास्ते में खड़ी उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। साथ ही घर में भी पथराव किया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला रामपुरा चौकी क्षेत्र की गधौली काॅलोनी का है। बताया जा रहा है कि कालोनी में विपिन का घर है। घर के सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्होंने मरम्मत कराई थी। जिस कारण रास्ते को बंद किया गया था। बताया जा रहा है कि देर रात को करीब 12 बजे बाइक सवार कुछ युवक वहां से निकलने लगे। इसी बीच विपिन ने दूसरे रास्ते से जाने की बात कही। लेकिन, इस बात को लेकर युवक नाराज हो गए और हमला कर दिया। युवकों ने अपने कुछ अन्य साथी भी मौके पर बुला लिए और पथराव कर दिया। युवकों ने विपिन की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घर के अंदर भी पत्थर फेंके। जिससे विपिन के बेटे को भी चोट आई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।