फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stone pelting at home, six members of family injured with sharp weapons

Yamuna Nagar News: घर पर पथराव, तेज धार हथियारों से परिवार के छह लोग किए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting at home, six members of family injured with sharp weapons
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के बाड़ी माजरा निवासी सुरेंद्र के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंटें बरसाई। परिवार के अन्य सदस्यों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उन पर भी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बाड़ी माजरा निवासी आकाश ने बताया कि देर शाम वह अपने घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके ताऊ की बेटी का फोन आया कि कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि कॉलोनी के ही नितिन व नीरज अपने परिवार के सदस्यों व साथियों के साथ उसके ताऊ सुरेंद्र के घर ईंटें फेंक रहे थे। गालियां दे रहे थे। जब उसने विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। इसके बाद नेकी राम, रामानंद, मनीष, गुलशन, देवी चंद सहित 35-40 लोग एकत्र हो गए। आरोपियों के हाथ में धारदार हथियार थे। उन्होंने उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। जिसमें वह, उसका ताऊ सुरेंद्र, उसके पिता राकेश, मां संगीता, दादी कमला देवी और ताई रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। सदर थाना पुलिस ने आकाश की शिकायत पर आरोपी नितिन, नीरज, नेकी राम, रामानंद, मनीष, गुलशन, देवी चंद को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed