फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Stone crusher and screening plant owner and scribe attacked, gun also taken away

Yamuna Nagar News: स्टोन क्रेशर एंड स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक व मुंशी पर हमला, बंदूक भी छीन ले गए

Sun, 09 Apr 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Stone crusher and screening plant owner and scribe attacked, gun also taken away
बिलासपुर। गांव शेरगढ़ के नजदीक स्थित हिसार स्टोन क्रेशर एंड स्क्रीनिंग प्लांट के मालिक और मुंशी पर दो कार सवार आरोपियों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने प्लांट मालिक और मुंशी से बंदूक छीनकर मारपीट की। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला हिसार के गांव मतलोडा निवासी नीरज उर्फ नीरू ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के दिनेश और हिसार निवासी कुलदीप का गांव शेरगढ़ में हिसार स्टोन क्रेशर एंड स्क्रीन प्लांट है। स्टोन क्रेशर पर वह मुंशी की नौकरी करता है। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे उनके स्क्रीनिंग प्लांट के पास पोकलेन मशीन चल रही थी। इस दौरान वहां पर डंपर भी खड़ा था। उसी समय हिसार के गांव भटोल निवासी पवन, जिला फतेहाबाद के गांव बलिया वाला निवासी अंकित, गांव न्यानय निवासी विनोद, गांव भिवानी रोहिल्ला निवासी नरेश और जिला रोहतक के गांव किलोई निवासी रविंद्र हुड्डा दो कारों में सवार होकर वहां आए। आरोपियों ने चालकों से पोकलेन व डंपर की चाबी ले ली। इस दौरान उन्हें फायर की आवाज भी सुनाई दी। तभी वो और दिनेश प्लांट की अलमारी में रखी बंदूक व कारतूस जो कुलदीप के थे। उन्हें लेकर मौके पर पहुंचे, मगर इस दौरान आरोपियों ने उन पर डंडों, बिंडो व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके हाथ से बंदूक भी छीन लिये। मारपीट में उन दोनों को गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। साथ ही बंदूक भी ले गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर दिनेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है । सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed