फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   stole jewelery worth lakhs by breaking the locks of the house, Yamunanagar

घर के ताले तोड़कर लाखों के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
stole jewelery worth lakhs by breaking the locks of the house, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की संजय विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी के घर के ताले तोड़ 25 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी के समय रिटायर्ड कर्मी परिवार के साथ अपनी ससुराल गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय विहार कॉलोनी निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर है। वह 14 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर ससुरालगया था। शाम के समय करीब पांच बजे वह घर वापस पहुंचा। घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम में रखी अलमारी खुली पड़ी थी, जिसके अंदर का सामान कमरे में बिखरा हुआ था। अलमारी से सोने की चार अंगूठियां मरदाना, एक अंगूठी लेडीज, सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, सोने का एत हार, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के जो कड़े, 25 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

उसके बेटे अरविंद्र के कमरे में भी अलमारी के अंदर से सोने की एक अंगूठी, सोने का एक हार, सोने का चेन ता सेट, सोने का टीका, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की दो चूड़ियां, सोने की दो अंगूठी लेडीज, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ा चांदी का कड़ा, व अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में त्यागी गार्डन निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार सदस्यों के साथ निजी काम से गांव ढीका में गया था। रात को करीब साढ़े आठ बजे जब वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। अंदर का सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 25 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पाजेब व अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

दुकान के ताले तोड़ हजारों की चोरी
यमुनानगर। कमानी चौके के पास के चोरों ने चोरों ने दुकान के शटर के ताले व दरवाजे का शीशा तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान संचालक लांबा ने बताया कि उनकी कमानी चौक पर लांबा स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की सुबह 4:30 बजे के करीब उन्हें चोरी की सूचना मिली। जब वे दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे। दरवाजे का शीशा भी चकनाचूर था। अंदर से हजारों का सामान गायब था।पहले भी उनकी दुकान पर दो बार चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद नहीं हो पाए। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed