{"_id":"6205772e162c8c4ed351aba1","slug":"state-government-made-youth-unemployed-by-taking-votes-om-prakash-chautala-yamuna-nagar-news-knl98589175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने वोट लेकर युवाओं को बेरोजगार बनाया: ओम प्रकाश चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने वोट लेकर युवाओं को बेरोजगार बनाया: ओम प्रकाश चौटाला
विज्ञापन
रादौर। इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार में हर वर्ग के हितों के लिए कार्य होंगे। प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी के चलते गलत रास्ते पर भटक रहे हैं। मौजूदा सरकार ने सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं को केवल वोट के लिए प्रयोग किया है। सत्ता हासिल करने के बाद आज प्रदेश के युवाओं की सबसे ज्यादा अनदेखी मौजूदा सरकार द्वारा की जा रही है।
ओम प्रकाश चौटाला, वीरवार को कस्बा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में वीरवार को ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला को पहुंचना था,लेकिन अभय चौटाला कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अभय की जगह इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला कार्यक्रम में आए। ओपी चौटाला के पहुंचने पर यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ने प्रदेश की 36 बिरादरी को एकजुट कर प्रदेश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। इस समय प्रदेश में निकम्मी सरकार बनी हुई है, जिसने प्रदेश में जात-पात का जहर घोल दिया। ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होकर इनेलो पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है, जिसका परिणाम प्रदेश की जनता को दिल्ली में चले किसान आंदोलन में देखने को मिला है। इस किसान आंदोलन में प्रदेश और देश की जनता ने एकजुटता दिखाकर केंद्र सरकार को लागू किए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। इनेलो किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सम्मेलन में पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, नेपाल राणा, सुभाष खुर्दबन, ऋषिपाल कल्याण, कर्मवीर खुर्दबन, सर्वप्रिय जठलाना, अमित गुप्ता, राजेश कश्यप, सुशील कश्यप, गुरमीत खुर्दबन, राजबीर रादौरी, प्रदीप खेड़ी, प्रिंस भागू माजरा, नरेश सारण, जाहिद खान, रोहित शर्मा, सतपाल सैनी, जयपाल मारूपुुर, इशरों देवी, जरनैल पोटली, बाबुराम, सुरेंद्र टोपरा, दलबीर सिंह, रोबिन सैनी, प्रिंस सैनी, उज्जवल ठाकुर, सतीश तरार मौजूद रहे।