फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   State Action Plan will not save drug sellers in the state: Dr. Rajendra Kumar

स्टेट एक्शन प्लान से प्रदेश में नहीं बच पाएंगे नशा बेचने वाले : डॉ. राजेंद्र कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
State Action Plan will not save drug sellers in the state: Dr. Rajendra Kumar
स्टेट एक्शन प्लान से प्रदेश में नहीं बच पाएंगे नशा बेचने वाले : डॉ. राजेंद्र कुमार
विज्ञापन

फोटो: 68
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं अंबाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशा निर्देशानुसार बुधवार को ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय रादौर में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जिले में 41वां जागरूकता कार्यक्रम था। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता रहे। जबकि प्रयास के पदाधिकारी कर्मचंद एवं सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने सहयोग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने एनसीबी अधिकारी और उनके सहयोगियों का संस्थान में स्वागत किया। मंच का संचालन डॉ. रिंकू शर्मा ने किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अफीम, गांजा, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा नशे की गोलियां और टीके इत्यादि बेचने वाले अब नहीं बच पाएंगे। क्योंकि स्टेट एक्शन प्लान के अंतर्गत बहुत ही सुनियोजित रणनीति बनाकर हरियाणा को नशा मुक्त करने का ऐसा कार्य किया है जिससे हरियाणा भारत का प्रथम ऐसा प्रदेश बन गया है जहां पर स्टेट एक्शन प्लान बनाकर लागू किया हो। इतना ही नहीं ऐसे नशे के कारोबार से धन अर्जित करने वाले लोगों की संपत्ति आदि को जब्त करना, बुलडोजर चलाना, अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना, संदेहजनक अपराधियों को कारावास भेजने के साथ साथ नजरबंद करने का कार्य आरंभ हो चुका है। मौके पर डॉ. नरेश पराशर, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. ऋतु बेनीवाल, सतपाल, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. निर्मला शर्मा और जसबीर कौर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed