फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Staged a satyagraha over the purification of the rally venue

Yamuna Nagar News: रैलीस्थल के शुद्धिकरण पर किया सत्याग्रह

Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Staged a satyagraha over the purification of the rally venue
जगाधरी में ग्रामीण जिलाध्यक्ष के ​नेतृत्व में रोष मार्च निकालते कांग्रेसी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रैली स्थल का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शुद्धिकरण किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में रोष जताते हुए सत्याग्रह किया और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने बताया कि इसी मामले के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मटका चौक पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। मार्च शहर की विभिन्न प्रमुख सड़कों से होते हुए झंडा चौक पहुंचा। झंडा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सत्याग्रह किया और शुद्धिकरण की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

नरपाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक भाईचारे में विश्वास रखती है। किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित शुद्धिकरण करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं का शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर वेद प्रकाश एडवोकेट, परवीन राणा, अमित शर्मा, गुरदीप सिंह, गुलजार सिंह, परमजीत धीमान, अशोक चौहान, मोहन वर्मा, मुकेश पाल, संदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed