फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Staff duty in paddy purchase, ration card related work closed till 15 November

स्टाफ की ड्यूटी धान खरीद में, राशन कार्ड संबंधित कार्य 15 तक बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Staff duty in paddy purchase, ration card related work closed till 15 November
यमुनानगर। अनाज मंडियों में धान की खरीद के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। इस कारण विभाग के कार्यालय में राशन कार्ड संबंधित कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है। अधिकारियों ने तो कार्यालयों की दीवार पर प्रिंट निकाल कर चिपका दिया है कि धान खरीद के चलते 15 नवंबर तक राशन कार्ड से संबंधित कार्य नहीं होंगे। जानकारी न होने के कारण लोग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हैं जिन्हें इस समय राशन कार्ड की बहुत ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में 13 अनाज मंडियां हैं। मंडियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की ड्यूटी खरीद में लगी है। विभाग का 60 प्रतिशत से अधिक स्टाफ मंडियों में खरीद कार्य में लगा हुआ है। जिस कारण कार्यालय की कुर्सियां बिना स्टाफ के लगभग खाली ही दिखती हैं। इसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ा रहा है जिन्हें अपने राशन कार्ड में नया नाम जुड़वाना, किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसका नाम कटवाना या फिर नाम ठीक करवाना है। इसके अलावा राशन नहीं मिलने से संबंधित शिकायतें लेकर भी लोग खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में आ रहे हैं। परंतु स्टाफ न होने की बात कहकर उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी विकास व बैंक कॉलोनी के संदीप ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम जुड़वाने थे। वह इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित विभाग के कार्यालय में गए तो वहां पर मौजूद कर्मचारी ने जवाब दिया कि वह 15 नवंबर के बाद आएं। तब तक कोई काम नहीं होगा। कार्यालय के स्टाफ की ड्यूटी अनाज मंडियों में धान खरीद के लिए लगी हुई है। अब उन्हें एक महीना तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ धान खरीद में व्यस्त है : अशोक शर्मा
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस समय अनाज मंडियों में धान की खरीद चल रही है। जिस कारण ज्यादातर स्टाफ की ड्यूटी अनाज मंडियों में लगाई गई है। इसलिए राशन कार्ड संबंधित कार्य कुछ समय के लिए रोके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed