{"_id":"6a286d4f74415b0d230bdfbc","slug":"staff-absent-from-token-system-mayor-seeks-explanation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157528-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टोकन सिस्टम से कर्मचारी नदारद, मेयर ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टोकन सिस्टम से कर्मचारी नदारद, मेयर ने मांगा जवाब
Wed, 10 Jun 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र के निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टोकन सिस्टम पर तैनात एक कर्मचारी अपनी सीट से गैरहाजिर मिली, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में उसकी हाजिरी दर्ज पाई गई। मामले को गंभीर मानते हुए मेयर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेयर बहमनी सुबह करीब 9:50 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के नगर निगम कार्यालय स्थित नागरिक सुविधा केंद्र पहुंचीं। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां अपने कार्यों के लिए पहुंचे नागरिकों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया।
उन्होंने केंद्र में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पाया कि टोकन सिस्टम पर तैनात एक कर्मचारी अपनी ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थी। जांच करने पर यह भी सामने आया कि कर्मचारी की उपस्थिति रजिस्टर में पहले ही हाजिरी दर्ज की जा चुकी थी। इस पर मेयर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मेयर ने मौके पर नागरिक सुविधा केंद्र के सभी कर्मचारियों को बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि नगर निगम में आने वाले नागरिकों को समय पर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के कार्यों में देरी, लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।