फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   St. Thomas School Champions of Zonal Cricket Tournament

Yamuna Nagar News: जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट थॉमस स्कूल चैंपियन

Fri, 24 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
St. Thomas School Champions of Zonal Cricket Tournament
विजेता टीम को सम्मानित करतीं प्राचार्या डॉ. चंदना लाल। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सीआईएससीई जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन का ताज मेजबान सेंट थॉमस स्कूल के सिर सजा। स्कूल की टीमों ने एक नहीं बल्कि तीन आयु वर्ग की श्रेणियों में पहला और एक श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त करके जोनल ऑलराउंडर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता में जींद, हिसार, करनाल, फतेहाबाद, रोहतक, अंबाला और यमुनानगर के स्कूलों की आठ टीमों में करीब 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह जोन स्तरीय प्रतियोगिता बालक व बालिक दोनों वर्गाें में खेली गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट थॉमस स्कूल की प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान के साथ करवाया।
विज्ञापन


लड़कों की अंडर-14 श्रेणी में अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, श्रीराम ग्लोबल स्कूल द्वितीय और सेंट थॉमस स्कूल तृतीय रहा। वहीं, लड़कियों की अंडर-14 श्रेणी में सेंट थॉमस स्कूल प्रथम, स्टार-वे स्कूल द्वितीय रहा। इसी तरह लड़कों की अंडर-17 में सेंट थॉमस स्कूल प्रथम, एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय, सेंट पॉल्स हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लड़कियों की अंडर-17 श्रेणी में स्टार-वे स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कों की अंडर-19 श्रेणी में सेंट थॉमस स्कूल प्रथम, आदर्श स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों की अंडर-19 श्रेणी में सेंट थॉमस स्कूल प्रथम रहा। टूर्नामेंट कोच पूनम भंडारी के नेतृत्व में करवाया गया। समापन पर प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने विजेता व उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed